Home Breaking News पूर्व सीएम का हुआ नि+धन, पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व सीएम का हुआ नि+धन, पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया था और उनकी हालत गंभीर थी। तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं। मनोहर जोशी के बेटे उमेश ने बताया कि जोशी का दाह संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में होगा।

उससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरार उनके माटुंगा स्थित घर पर रखा जाएगा। बयान के मुताबिक, ‘महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही थीं।’

शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय मनोहर जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्काघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी वर्ष 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।वह सांसद भी रह चुके हैं और 2002 से 2004 तक केंद्र की वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष के पद पर रहे थे। शुरुआती दिनों में वह आरएसएस से जुड़े थे और उसके बाद राजनीतिक करियर शिवसेना के साथ शुरू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here