Home Mohali पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

पंजाबः आधा किलों हेरोइन सहित ड्रोन बरामद, देखें वीडियो

0

फिरोजपुरः हल्का गुरु हरसहाए के अधीन आते गांव छागा राय उताड़ बीओपी बहादुर के 160 में देर रात शक्की ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद बीएसएफ की और से 5 राउंड फायर किए गए। इस दौरान आवाज की गूंज के साथ दिशा को पहचाने के बाद के कमांडर के हुक्मों के तहत फायर किया गया और लोकल पुलिस थाना गुरु हर सहाय को सूचित किया।

जिस पर थाना प्रभारी गुरु हर सहाय गुरजंट सिंह, डीएसपी अतुल सोनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और गांव छीबे वाला, छागा राय के नीचे वाले इलाके में सर्च अभियान चलाया। जिसमें एक ड्रोन और 1 पैकेट हेरोइन बरामद की गई। बरामद की गई हेरोइन का वजन पैकेट के साथ 505 ग्राम पाया गया। यह खेत बीओपी बहादुर के से 1400 मीटर दूरी पर है। जिसको बीएसएफ के अधिकारियों ने अपने कब्जे में लेकर अगली करवाई सुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here