Home Punjab>Fazilka पंजाब : कैंटर और बाइक में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : कैंटर और बाइक में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

0

अबोहर :  मलोट रोड स्थित बल्लूआना कालोनी के निकट देर रात कैंटर और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सरांवा बोदला निवासी दीपा कल शाम अपने बाइक पर सवार होकर बल्लूआना के पास जा रहा था तो इसी दौरान केंटर चालक राजू निवासी हनुमानगढ ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीपा की मौके पर ही मौत हो गइ।

आसपास के लेागों ने इसकी सूचना एसएसएफ टीम को हैल्प लाईन नंबर पर दी। जिसके बाद इंचार्ज कांशीराम, कांस्टेबल गौरव कुमार व राजीव कंबोज तुरंत मौके पर पहुंचें और मौके से भागे केंटर चालक राजू को काबू किया। जिसके बाद दीपा के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here