Home Punjab>Amritsar जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः एक किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने एक किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीपी शर्मा  ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में सीआईए स्टाफ के प्रभारी सुरिंदर सिंह की टीम नहर पुली, बाबा बुड्ढाजी नगर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस पार्टी ने कपूरथला रोड पर एक व्यक्ति को पॉलिथीन पकड़े हुए आते देखा। संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर मौके से भागने लगा।

पुलिस ने युवक का पीछा कर उसे काबू कर लिया। युवक की तालाशी दौरान उसके कब्जे से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान किशन लाल पुत्र शंशि राम निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के रूप में हुई है। थाना बस्ती बावा खेल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पुलिस को जाँच के दौरान आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here