Home Himachal क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी माध्यम से करेंगे:पठानिया

क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी माध्यम से करेंगे:पठानिया

0
ऊना/ सुशील पंडित :जिला मुख्यालय के क्षेत्रीय अस्पताल में प्रस्तावित 16.50 करोड रुपए के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास रविवार 25 फरवरी को शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आभासी माध्यम से किया जाएगा। जानकारी देते हुए भाजपा के जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि इस बड़ी परियोजना को पूर्व जयराम सरकार के समय ही तय कर दिया गया था। वहीं अब केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए बजट उपलब्ध कराए जाने के बाद प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से इसका शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े स्वास्थ्य संस्थान के यहां स्थापित होने से जिला के लोगों को गंभीर रूप से घायलों और गर्भवती महिलाओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 50 बेड की क्षमता होगी, जिसमें आईसीयू के साथ ऑर्थो और गाइनेकोलॉजी विभाग के रोगियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here