Home Mohali पंजाब: 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

पंजाब: 5 पिस्तौल, 10 मैगजीन और कारतूसों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

0

फिरोजपुर: एसएसपी सौम्या मिश्रा के दिशा निर्देशों पर सीआईए पुलिस ने अवैध पिस्तौलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डेविड सिद्धू ,गगन सिद्धू दोनों पुत्र गुरचरण सिंह वासी पिंड कुंडे, अंशुल ठाकुर पुत्र विनय सिंह वासी दरौली कला आदमपुर, धरमिंदर पुत्र अमरीक सिंह वासी फौजी कॉलोनी महावलीपुर जीरकपुर के तौर पर हुई है। 

जानकारी देते हुए एसएसपी मिश्रा ने बताया कि एसपी रणधीर कुमार की देख रेख मे सीआईए की टीम फिरोज़पुर- फाजिल्का रोड किले वाला चौक के पास   गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की उक्त आरोपी नजायज हथियारो के साथ इलाके मे घूम रहे है। जिस पर करवाई करते हुए  बोर्डर रोड के नजदीक बस्ती सुनवा से पुलिस ने चारो आरोपियों को काबू कर लिया। 

पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्तौल 32 बोर,10 मैगजीन ,20 जिंदा रौंद और  i20 कार हिमाचल प्रदेश नंबर बरामद की है। आरोपी एमपी मध्य प्रदेश से पांच 32 बोर के पिस्तौल लेकर आए थे।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here