Home Punjab>Patiala पंजाब: प्राइवेट संचालको ने बस को आग लगाने का किया ऐलान, देखे वीडियो

पंजाब: प्राइवेट संचालको ने बस को आग लगाने का किया ऐलान, देखे वीडियो

0

होशियारपुर, सोनू थापर: जिले के मुकेरियां में निजी कंपनी के बस मालिक पिछले ढ़ाई साल से बसों के टाइम टेबल की समस्या से परेशान है। बस मालिकों का कहना है की प्रशासन द्वारा उनकी बसों का टाइम टेबल निश्चित नहीं किया जा रहा है। जिस कारण उनकी 7 से 8 बसें बेकार खड़ी है और उन्हें हर महीने लाखों रुपयों का चुना लग रहा है।

निजी बस कंपनी के मालिक गुरविंदर सिंह और जतिंदर सिंह ने बताया की इस समस्या की शिकायत उन्होंने कई बार ट्रांसपोर्ट मंत्री तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की हैं। जिसकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वह रोज़ाना होशियारपुर और जालंधर में संबंधित विभाग के दफ्तरों में चक्कर काट रहे है, लेकिन  कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही। इसलिए दुखी होकर दोनों ने यह फैसला लिया है कि यदि 29 फरवरी तक इस समस्या का हल ना हुआ, तो मजबूरन उन्हें मुकेरियां सिविल हस्पताल के सामने बस को आग पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here