Home Punjab>Amritsar जालंधरः महिला से पति ने की मारपीट, हुआ हंगामा

जालंधरः महिला से पति ने की मारपीट, हुआ हंगामा

0

जालंधर, ENS: मंडी रोड में देर रात घरेलू क्लेश के चलते महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसके बाद महिला द्वारा हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि मंडी रोड स्थित एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटा गया है, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पीड़ित सपना नामक महिला का कहना है कि वह अपने पति से बहुत परेशान है। मारपीट दौरान महिला को काफी चोटें आई हैं। सपना ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसकी 2 बेटियां हैं। झगड़ों से तंग आकर वह अपने पति से तलाक लेना चाहती है। साथ ही बच्चों की कस्टडी भी उसके पास ही रहे।

पीड़िता का कहना है कि वह पति की मारपीट से बहुत तंग आ चुकी है। उसने कहा कि उसका पति शराब का आदी है तथा छोटी-छोटी बात को लेकर उससे मारपीट करता है। महिला का कहना है कि आज भी सिर्फ सब्जी को लेकर विवाद हुआ है, जिसमें उसके पति ने उसे बुरी तरह से पीटा है। घटना मंडी रोड की बताई जा रही है, जहां पर अपने पति से तंग आई महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का नाम सपना बताया जा रहा है, जिसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि रात को ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे छुट्‌टी दे दी। उसने सिविल अस्पताल से मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) भी बनवाई है। जिसे कार्रवाई के लिए थाना-3 की पुलिस को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here