Home Punjab>Sangrur पंजाबः धरने पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौ+त

पंजाबः धरने पर जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौ+त

0

पटियालाः अमृतसर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजपुरा के पास गांव पड़ाव सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहे लगभग 33 वर्षीय युवा किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि गुरजंट सिंह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रॉली में सवार होकर शंभू बॉर्डर पर धरने में हिस्सा लेने जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक्टर राजपुरा के पास पड़ाव गांव पहुंचा तो पीछे से आ रहे भारी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे गुरजंट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गुरजंट को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here