Home Punjab>Ludhiana पंजाबः एक बार फिर जेल में भिड़े कैदी, 2 घायल, देखें वीडियो

पंजाबः एक बार फिर जेल में भिड़े कैदी, 2 घायल, देखें वीडियो

0

लुधियानाः केंद्रिय जेल लगातार सुर्खियों में रह रही है। आए दिन जेल में कैदियों की झड़प और कैदियो की वीडियो के सामने आए थे। वहीं आज एक बार फिर से जेल में कैदियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां मोबाइल चार्जर को लेकर हुए विवाद में हवालातियों पर जानलेवा हमला हुआ। घायल अवस्था में 2 कैदियों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पीड़ितों ने जेल सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस बीच सवाल ये भी उठता है कि अगर जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल गैरकानूनी है तो वहां चार्जर किस मकसद से रखे जाते हैं।

पीड़ितों का आरोप है कि जेल कर्मियों ने उन्हें कई दिनों तक चक्की में बंद रखा और आज उनके साथ मारपीट की गई। इसके अलावा 5 लोगों ने उन पर चम्मच और अन्य चीजों से हमला कर घायल कर दिया। इस बीच सिविल अस्पताल पर भी सवाल उठ रहे हैं, जहां डॉक्टर नहीं बल्कि अस्पताल के जूनियर कर्मचारी इन घायलों को टांके लगाते नजर आए। इस घटना के संबंध में जब जेल अधीक्षक शिवराज नागर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जेल में कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था। जेल प्रशासन की ओर से कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here