Home Punjab>Sangrur पंजाबः छावनी में बदला अस्पताल, 3 दिन बाद भी नहीं हुआ शुभकरण का संस्कार

पंजाबः छावनी में बदला अस्पताल, 3 दिन बाद भी नहीं हुआ शुभकरण का संस्कार

0

पटियाला: पंजाब के किसान शुभकरण की मौत के 3 दिन बाद भी उसका पोस्‍टमार्टम नहीं हो सका। दातासिंहवाला बॉर्डर पर किसानों के दिल्‍ली कूच के दौरान हुई हिंसा में किसान शुभकरण की मृत्‍यु हो गई थी। शुभकरण का शव रजिंदरा अस्‍पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इसे पुलिस ने छावनी में तबदील करते हुए मार्चरी के दोनों रास्तों पर पुलिस तैनात करने के साथ-साथ बैरिकेडिंग भी कर दी है। ताकि कोई भी व्यक्ति बिना काम से वहां न जाए।

दूसरी ओर मीडिया को भी मोर्चरी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मौके पर मौजूद एसपी सिटी सरफराज आलम ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें शुभकरण की मौत के बाद किसानों ने एलान किया कि जब तक हत्‍यारों को सजा नहीं दी जाएगी तब तक अंतिमसंस्‍कार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here