Home Punjab>Raikot पंजाब : चोरों ने खेतों में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : चोरों ने खेतों में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से नंदगढ़ थाने के बाहर पहुंचे और पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता ने कहा कि नंदगढ़ थाना क्षेत्र के 4-5 गांवों के करीब 200 खेतों में लगी पानी की मोटरें और सोलर प्लेट की बैटरियां चोरी हो जाती है और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ लिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की तो, आने वाले दिनों में थाने का घेराव करेंगे। पुलिस चोरों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देती है। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। नंदगढ़ थाना पुलिस ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि गिरोह के और सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और किसानों को चोरी का सामान वापस करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here