ऊना/सुशील पंडित:16 फरवरी की रात पारस होटल के पास हुई लड़ाई में पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी पक्ष पर भारतीय दंड संहिता की धारा 325, 323 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भड़ौलियां गांव के रहने वाले जगदीश कुमार पुत्र चमन लाल ने आरोप लगाया था कि 16 फरवरी की रात जब वह अपनी दूकान बंद करके जा रहा था तो पारस होटल के पास रिंका व राजू ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट से जगदीश घायल हो गया था। मामला दर्ज करने के बाद अब पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।