Home Himachal मैड़ीः श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मैड़ीः श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

0
ऊना/सुशील पंडित: मैड़ी स्थित धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह में एक श्रद्धालु की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमृतसर निवासी 49 वर्षीय बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। बलविंदर की मौत उस समय हुई जब वे माथा टेकने के लिए लाइन में खड़े थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्हें अचानक चक्कर आ गया और वे बेसुध होकर गिर पड़े। उन्हें जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here