Home Punjab>Raikot पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया प्रोफेसर

पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया प्रोफेसर

0

बठिंडा : चाइना डोर की चपेट में आने से लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। वही ताजा मामला तो बठिंडा से सामने आया है। जहां पुराने थाने के पास बाइक सवार अपने काम से जा रहा था कि अचानक चाइना डोर चपेट में आ गई। चाइना डोर ने बाइक चालक का गला काट दिया। घायल की पहचान सत्यवीर सिंह के तौर पर हुई है, जो सेंटर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। घायल व्यक्ति का कहना है कि मैं अपनी ड्यूटी से घर जा रहा था।

मेरा घर पुराने थाने के पास है। अचानक मैं चाइना डोर में लिपट गया और मेरा गला कट गया। मैंने तुरंत अपनी बाइक चलाई और बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ। तुरंत इलाज शुरू किया और बताया कि घाव बहुत गहरा था। घाव की गहराई को देखते हुए घायल व्यक्ति को टांके लगाए। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here