Home Breaking News भीषण हादसा : खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, 4 की मौ’त

भीषण हादसा : खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर, 4 की मौ’त

0

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज कई सड़क हादसे हो रहे हैं और इसमें लोगों की जान जा रही है। शनिवार को एक भीषण हादसा देखने को मिला। यहां मैनपुरी के नजदीक यह हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के 97 माइल स्टोन के पास एक ट्रक खड़ा था। वहीं पीछे से आ रही एक कार ने इसमें टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले थे। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और कार से चारों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here