Home Punjab>Ludhiana पंजाबः फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौ+त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजन बीते दिन देर शाम शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक गुरचरण सिंह पिछले 8 साल से फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था। शाम को उन्हें फोन आया कि गुरचरण सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।

परिजनों का आरोप है कि गुरचरण सिंह के मुंह से खून बह रहा था। इसके अलावा उनके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। परिजनों ने इस मामले में प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई हैं। उधर, चौकी रामगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here