Home Punjab>Ludhiana पंजाबः MBD Mall के पास बेकाबू होकर पलटी कार, खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

पंजाबः MBD Mall के पास बेकाबू होकर पलटी कार, खड़ी कार भी हुई क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर देर शाम एमबीडी मॉल के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क पर खड़ी एक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ड्राइवर को बेकाबू होकर पलटी गाड़ी से ड्राइवर को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले गए। गाड़ी के मालिक का कहना है कि वह मुल्लापुर की तरफ से आ रहा था तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।

पीड़ित ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालने वाले व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने दुर्घटना के तुरंत बाद उसे गाड़ी से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कर दिया ताकि यातायात बाधित न हो। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here