Home Punjab>Amritsar जालंधरः दिन दहाड़े मंदिर के पास छाबड़ा इंटरप्राइजेज से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

जालंधरः दिन दहाड़े मंदिर के पास छाबड़ा इंटरप्राइजेज से लाखों का सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें Live

0

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। ताजा मामला सोढल रोड़ पर स्थित काली माता मंदिर के पास से सामने आया है। जहां मंदिर के साथ लगती छाबड़ा इंटरप्राइजेज की दुकान को अल सुबह चोरों ने निशाना बनाया है। घटना अल सुबह 3.30 बजे की बताई जा रही है। वहीं दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। 

इस दौरान उन्होंने जांच की तो पता चला कि 3 चोर अल सुबह उनकी दुकान में आए और दुकान से 2 से ढाई लाख का सामान लेकर फरार हुए। पीड़ित ने बताया कि चोर परफ्यूम, बीड़ी सिगरेट आदि सामान लेकर फरार हो गए। वहीं तिजौरी में पड़ी 10 से 12 हजार की नगदी भी लेकर चोर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।वहीं पीड़ित मालिक ने बताया कि 2 माह पहले उनकी दुकान में आग लग गई थी। उस दौरान उनकी दुकान का सामान जलकर राख हो गया। वहीं इस घटना के 2 माह बाद अब चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here