Home Punjab>Ludhiana पंजाब : महिला ने कोर्ट के बाहर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

पंजाब : महिला ने कोर्ट के बाहर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

0

लुधियाना : समराला कोर्ट के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब महिला के पति को पुलिस किसी केस में उठाकर ले जा रही थी तो महिला ने ड्रामा कर दिया। महिला पुलिस की चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। पुलिस महिला के पति को उठा ले जाने में कामयाब रही। जानकारी के अनुसार अमलोह का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ समराला कोर्ट में पेशी पर आया था। जैसे ही पति-पत्नी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बाहर आए तो वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति सड़क पर लेट गया।

उसके ऊपर ही महिला लेटकर ड्रामा करने लगी। इसी बीच पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में फेंका और लेकर वहां से निकल गए। जब महिला के पति को पुलिस गाड़ी में बैठाकर ले गई तो महिला चलती गाड़ी के पीछे लटक गई। कुछ दूरी पर जाकर महिला सड़क पर गिर गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर चोरी का झूठा केस दर्ज करके उसे उठाया गया है। तीन केस पहले दर्ज किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here