Home Punjab>Ludhiana पंजाबः 30 क्विंटल चूरा पोस्त और ट्रक सहित 2 गिरफ्तार

पंजाबः 30 क्विंटल चूरा पोस्त और ट्रक सहित 2 गिरफ्तार

0

लुधियाना: एसएसपी नवनीत सिंह बैंस के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने भारी मात्रा मे नशीले पदार्थ सहित गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शंकर लाल पुत्र राम लाल मीना, रत्न लाल धाकड़ पुत्र गिसा लाल धाकड़ के तौर पर हुई है।

 एसपी परमिंदर सिंह हीर की देख रेख मे पुलिस को नाकाबंदी के दौरान गुप्त सूचना मिली की आरोपी ट्रक नंबर आर.जे-11-जीए-5566 में चूरा पोस्त लेकर लुधियाना से जगराओ से होते हुए मोगा की तरफ जा रहे है। सूचना के अधार पर ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो आरोपी शंकर लाल पुत्र राम लाल और रत्न लाल धाकड़ को गिरफ्तार कर 30 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद की।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गिरोह के सदस्य गुरजिंदर सिंह उर्फ मोटू पुत्र जीत सिहं, गुरदास सिंह पुत्र फुम्मण सिंह, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र टहल सिंह के नाम पुलिस को बताए।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेशकर 4 दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here