ऊऩा/सुशील पंडित: अम्ब तहसील के जिजर गांव में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है जब शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार पुत्र संत राम का गांव के ही दो लोगों ने रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसी के गांव के मनीष कुमार और सरोज ने उसके ऊपर हमला किया है। अम्ब थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।