Home Himachal बंगाणाः मलांगड़ के शराब अहाते में लड़ाई

बंगाणाः मलांगड़ के शराब अहाते में लड़ाई

0
ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के मलांगड़ गांव का अहाता फिर से सुर्खियों में है। अब वहां शराब पी रहे एक व्यक्ति ने एक अन्य पर रास्ता रोकने और मारपीट का आरोप लगाया है। पास के ही गांव धुंधला निवासी विकास ठाकुर पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को जब वह मलांगड़ के शराब अहाते में बैठा था तो ननावीं गांव के रहने वाले अनुज पुत्र मोती राम ने रास्ता रोककर उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बंगाणा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here