Home Punjab>Ludhiana लुधियाना: समराला चौक में हुई गुंडागर्दी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

लुधियाना: समराला चौक में हुई गुंडागर्दी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

0

लुधियाना: समराला चौक में हुए दो गुटों की खूनी झड़प के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भिड़ंत दो बस वालों के गुटों में हुई थी। लड़ाई बसों मे सवारियों को चडाने को लेकर हुई थी। दोनों गुटों ने समराला चौक पर समय देकर इस लड़ाई को अंजाम दिया था।     


इस लड़ाई को देख इलाके मे दहशत फैल गई थी। इतना ही नहीं एक घंटा सड़क पर यातायात भी बंद रहा था। इस खूनी झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले मे 15 से 20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिनमे से 5 को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here