Home Punjab>Amritsar जालंधर: गैंगवार में संलिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: गैंगवार में संलिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

0

जालंधर, ENS: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर थाना फिल्लौर की पुलिस ने आज सुबह हुई गैंगवार मे शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार क्र लिया है। आरोपी की पहचान रोशी पुत्र हाजरा लाल वासी मोहल्ला मीठापुर के रूप मे हुई है।  

पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह 11:30 बजे गैंगवार हुई थी। इस दौरान शहर में सरेआम गोलियां भी चली थी। झगड़े के दौरान संजू मसीह पुत्र कालू मसीह के पेट मे गोली लगी थी। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


यह गैंगवार विजय और शिवा गैंग में पुरानी रंजिश को लेकर हुई है । दरअसल विजय अपने साथियो के साथ फिल्लौर कोर्ट परिसर मे तारीख पर गया था। जिसका पता जब शिवा को चला तो उसने साथियो के साथ विजय मसीह की गैंग पर हमला कर दिया। जिसमे विजय चचेरा भाई संजु को गोली लग गई। पुलिस शिवा और उसके साथियो की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here