Home Punjab>Ludhiana पंजाबः अल-सुबह हुई गैंगवार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

पंजाबः अल-सुबह हुई गैंगवार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौ+त, देखें वीडियो

0

लुधियानाः हाबड़ा रो़ड़ पर स्थित प्रतापपुरा में अल सुबह 3.30 बजे गैंगस्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों ओर से में ताबड़तोड़ गोलियां चली। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूरज शर्मा उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बब्बू के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं हरप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पीएयू की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास हरप्रीत नामक व्यक्ति उपचार के लिए आया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया था, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने दूसरे अस्पताल में उपचार करवाने का कहा था। इस दौरान वह प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here