Home Breaking News इंसानियत शर्मसार ! 4 वर्षीय बच्ची के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

इंसानियत शर्मसार ! 4 वर्षीय बच्ची के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म, देखें वीडियो

0

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 4 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के ही दो युवकों ने बहाने से बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। हैवानियत के बाद खून से लथपथ बच्ची को ऐसे ही छोड़कर दोनों युवक फरार हो गये। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी पिता को बताई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को जिला असप्ताल में भर्ती कराया।

एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का यह मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के एक ग्रामीण की 4 साल की बेटी को गांव का ही आकाश और मुस्कान बहाने से अपहरण कर पास ही एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां दोनों युवकों ने बच्ची के साथ हैवानियत को अंजाम दिया और खून से लथपथ बच्ची को छोडकर फरार हो गये।

किसी तरह घर पहुंची बच्ची को खून से लथपथ देख परिजनों के होश उड़ गये। बच्ची ने किसी तरह दोनों युवकों की करतूत बतायी। जिसके बाद बिना देर किये पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची के साथ हैवानियत की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार आनंद जिला अस्पताल पहुंच गये। एसपी का कहना है कि दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here