Home Punjab>Fazilka कनाडा में लापता हुई 28 वर्षीय पंजाबी महिला 

कनाडा में लापता हुई 28 वर्षीय पंजाबी महिला 

0

चंडीगढ़ः कनाडा के शहर सरी से पंजाबी महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवदीप कौर पिछले 5 दिनों से लापता है। उसकी तालाश में जुटी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने लोगों से मदद मांगी है। 28 वर्षीय नवदीप कौर को अंतिम बार 22 फरवरी  रात 10.30 बजे सरी की 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक में देखा गया था। 

नवदीप कौर की तस्वीर जारी करते आर.सी.एम.पी. ने बताया कि उसका कद करीब 5 फीट 5 इंट और वजन 57 किलो है।  उसके बाल लंबे और काले जबकि आंखों का रंग भूरा है। नवदीप कौर का परिवार उसके लिए चिंतित है, जिसके लापता होने के हालात अभी भी अस्पष्ट है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास नकदीप कौर के पता ठिकाने के बारे कोई जानकारी है तो वह आर.सी.एम.पी. के अफसरों से संपर्क करें। गुप्त तरीके से जानकारी देने के लिए क्राइम स्पोर्ट्स के साथ 1800 222 टिप्स पर कॉल की जा सकती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here