Home Breaking News पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया खौफनाक कदम

पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया खौफनाक कदम

0

बांसवाड़ा : पत्नि के फोन पर बिजी रहने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। गहरी नींद में सोई हुई पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 3 वार किए। पत्नी चीखी तो पास सो रहा 5 साल का मासूम उठ गया और रोने लगा। घबरा कर पति भागा और खुद को भी आग लगा ली। हल्ला मचने से आस पड़ोस के लोग उठ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति झुलसने से बर्न वार्ड में भर्ती है। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाना इलाके का सोमवार रात 3 बजे का है..दानपुर SHO राजवीर सिंह ने बताया कि घटना देर रात 3 बजे की है। पुनिया खेड़ी के रहने वाले राजू (45) और पत्नी नानी (40) के बीच फोन चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी और 5 साल का बेटा सो गए। इसी बीच रात 3 बजे राजू उठा और गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 वार कर सिर ही काट दिया। तीसरा वार नानी के हाथ पर किया। वह गंभीर घायल हो गई।

SHO ने बताया- इसी दौरान 5 साल का इनका बेटा उठ गया। तभी राजू घर से बाहर चिल्लाता हुआ भागा और घर के पास 50 मीटर दूर घास के बाड़े में कूद कर खुद को आग लगा ली। राजू के पैर जलने लगे तो वह चीखा और इसी से आसपास के लोगों में जाग हो गई। उन्होंने राजू को घास के बाड़े से बाहर निकला और पति-पत्नी को इलाज के लिए छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें पत्नी नानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू का बर्न वार्ड में इलाज जारी है। पुलिस ने हमले में उपयोग ली गई कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। मॉर्च्युरी में पड़े नानी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हालात सामान्य होने पर पुलिस राजू के बयान लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here