Home Punjab>Tarn Taran पंजाब : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

पंजाब : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

0

पठानकोट : कभी-कभी किसी की छोटी सी लापरवाही किसी को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट के पुला चौक पर, जहां एक व्यक्ति ने दुकान के बाहर पड़ी टोकरी में आग लगा दी और आग दुकान के अंदर फैल गई। दुकान के अंदर पड़ा कॉस्मेटिक का सामान जल गया। राख हो गया। इस संबंध में जब दुकानदार से बात की तो उसने बताया कि सुबह मुझे फोन आया कि मेरी दुकान के अंदर आग लग गई है।

जब मौके पर पहुंच कर देखा तो बाहर किसी ने कूड़े को आग लगाई हुई थी। जिसकी लपटें दुकान के अंदर तक जा पहुंची। जिससे दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने बताया कि उसका करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here