Home Punjab>Amritsar जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः हेरोइन और अवैध हथियारों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर शाहकोट पुलिस ने हेरोइन और अवैध हथियारों  के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 302 ग्राम हेरोइन, 6 पिस्तौल और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। गिरफ़्तार व्यक्तियों की पहचान सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख निवासी थाना लोहिया, आकाशदीप सिंह उर्फ मूसा और हरप्रीत सिंह उर्फ दीपू निवासी न्यू दीप नगर हैबोवाल लुधियाना के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि और खुलासे हो सकें। पुलिस कप्तान जसरूप कौर ने बताया कि शाहकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर यादवेन्द्र सिंह का टीम के एएसआई बूटा राम को सूचना मिली थी कि तीनों आरोपित नशा और अवैध हथियारों को लाकर अलग अलग ज़िलों में सप्लाई कर रही है जिसके बाद उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 302 ग्राम हेरोइन, छह पिस्तौल और दो मोटरसाइकिल बरामद किए है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here