Home Mohali पंजाबः हमलावारों ने युवक को पीटा, नेता के भाई पर लगे आरोप, वीडियो वायरल

पंजाबः हमलावारों ने युवक को पीटा, नेता के भाई पर लगे आरोप, वीडियो वायरल

0

फिरोजपुरः जिले में गुंडागर्दी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीमावर्ती गांव राजो की गट्टी से आया है, जहां गांव में मनरेगा का काम चल रहा था। इस दौरान हमलावारों ने युवक पर हमला कर दिया। युवक ने नेता के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने बताया कि मनरेगा का काम चल रहा था और वह वहां का मेट है। जहां वह मनरेगा की लेबर की हाजिरी लगाने के लिए गया। जहां गांव के लोग इकट्ठा हो गये और उसके साथ बहस करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।

घटना में वह घायल हो गया। पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि आप नेता के जिला अध्यक्ष के भाई ने हाथ में लोहे के तार वाला डंडा पकड़ा हुआ था और उस डंडे से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित युवक ने प्रशासन से न्याय की मांग की है। उधर, ब्लॉक अध्यक्ष के भाई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैंने इस रिकॉर्ड को लेने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में आरटीआइ लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि उनका केस चंडीगढ़ में चल रहा है और उस पर पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। कहा जा रहा है कि उनके मास्टर बीडीपीओ ऑफिस में जाकर खुर्द-बुर्द कर देता है। उन्होंने कहा कि ये बीडीपीओ ऑफिस की सीए मैडम सब कुछ कर रही हैं और हमें आपस में लड़ा रही हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here