Home Rashifal हिमाचल में गिरी सरकार! CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का दावा, देखें वीडियो

हिमाचल में गिरी सरकार! CM सुक्खू ने दिया इस्तीफा, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का दावा, देखें वीडियो

0

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। बीते दो दिन से चल रहे सियासी संकट के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पद छोड़ दिया। सदन के बाहर हिमाचल के पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, हालांकि, अब तक सीएम सुक्खू ने राज्यपास को इस्तीफा नहीं सौंपा है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें इस्तीफा देने को लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया है। हालांकि दूसरी ओर सीएम सुक्खू के मीडिया एडवाइजर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है।

अब कांग्रेस शाम तक नए नेता का चयन कर सकती है। पार्टी ने विधायकों से बातचीत के लिए ऑब्जर्वर्स भेजे हैं। वहीं विधानसभा में मार्शल ने जयराम ठाकुर को पकड़ कर बाहर करने की कोशिश की। इस दौरान मार्शल के साथ धक्कामुके शुरू हो गई। भाजपा विधायकों को जबरन उठाया जा रहा है। सदन में डॉक्टर को बुलाया गया। विधायक रणधीर शर्मा का ब्लड प्रेशर को जांचा जा रहा है। भाजपा विधायकों का कहना है कि उन की तबीयत खराब हो रही है।

भाजपा विधायकों को निष्कासित करने के बाद उन्होंने सदन में जमकर नारेबाजी की। सभी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। वे बाद में वेल में बैठ गए व नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के नाराज विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी विधानसभा में हाउस के अंदर पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस के बागी विधायक रवि ठाकुर ने कहा वो बीजेपी के साथ हैं। हालांकि सुधीर शर्मा राजिंदर राणा और बाकी विधायक चुप रहे, मगर रवि ठाकुर ने अंदर जाते जाते पलट कर कहा कि वे बीजेपी के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here