Home Punjab>Fazilka पंजाबः डेरा ब्यास सत्संग को जाने वाला 100 साल पुराना पुल टूटा, मची अफरा-तफरी

पंजाबः डेरा ब्यास सत्संग को जाने वाला 100 साल पुराना पुल टूटा, मची अफरा-तफरी

0

होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डेरा ब्यास सत्संग को जाने वाला 100 साल पुराना पुल टूट गया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे बजरी से भरा ओवरलोडेड ट्रक पुल के ऊपर से गुजर रहा था। इसी बीच ट्रक का भार ज्यादा होने के कारण पुल नीचे गिर गया। उक्त पुल डेरा ब्यास सत्संग भवन  को जाने वाले रास्ते को जोड़ता था।

बताया जा रहा है कि टिप्पर गढ़शंकर से माहिलपुर की तरफ आ रहा था, इसी बीच जब वह माहिलपुर के मुख्य चौक पर पहुंचा तो ट्रक की लंबाई ज्यादा होने के कारण मोड़ काटने में दिक्कत आ रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा शहर के  बाहर मोड़ काटने के लिए भेज दिया गया। जब टिप्पर मोड़ काटने के लिए डेरा ब्यास पुल पर जब पहुंचा तो पुल टूट गर गिर गया। पुल गिरने से ट्रक यूनियन और सत्संग डेरा ब्यास द्वारा रोष जताया जा रहा है। उन्होंने स्थानिय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुल को बनाया जाएं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here