Home Himachal>Baddi जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लगा जाम, जानें मामला

जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लगा जाम, जानें मामला

0

अमृतसरः जालंधर से अमृतसर जाने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ब्यास के पास हाईवे पर एक तरफा ट्रैफिक जाम है। बताया जा रहा है कि पराली की गांठों से भरी ट्रॉली पलटने से जाम लग गया है। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हादसा ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से हुआ।

वहीं ओवरलोडेड ट्रॉलियों को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि रोजाना ऐसी कई ट्रॉलियां सड़क से गुजरती हैं। अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से जाम खुलवाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here