Home Punjab>Ludhiana पंजाबः ESI Hospital का क्लर्क गिरफ्तार,देखें वीडियो

पंजाबः ESI Hospital का क्लर्क गिरफ्तार,देखें वीडियो

0

लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के दौरान ईएसआई लुधियाना के डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित राजवंत सिंह निवासी गांव चंकोइयां, जिला लुधियाना का रहने वाला है। और गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल दोराहा में चपड़ासी के पद पर कार्यरत है। कलर्क रविंदर सिंह ने उससे बिल का भुगतान करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत के आधार पर क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने अपने बयानों में दर्ज करवाया है कि उसने डीएमसी लुधियाना अस्पताल और ईएसआई में अपना इलाज कराया। योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभार्थी होने के नाते उनका 4,78,136 रुपये का बिल ईएसआई डिस्पेंसरी पर भुगतान बकाया पड़ा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संबंधित डीलिंग क्लर्क रविंदर सिंह ने उसके बिल का भुगतान करने के बदले में 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और कहा कि रिश्वत का भुगतान न करने की स्थिति में केवल 1,25,000 रुपये के बिल जारी किए जाएंगे। आरोपी क्लर्क ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम दो किस्तों में 20,000 रुपये पहले और बाकी 10,000 रुपये बाद में देने को कहा।

उन्होंने आगे कहा कि रविंदर सिंह क्लर्क ने शिकायतकर्ता से यह भी कहा कि उसे रिश्वत की रकम चंडीगढ़ में तैनात संबंधित अधिकारी के साथ सांझा करनी होगी। शिकायतकर्ता ने आरोपी के साथ हुई बातचीत को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और इसे सबूत के तौर पर विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15,000 रुपये लेते हुए उक्त आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और जांच के दौरान अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here