Home Himachal बंगाणाः अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

बंगाणाः अवैध शराब के साथ एक पकड़ा

0
ऊना/सुशील पंडित:बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति से अवैध शराब की बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुसाण गांव का रहने वाला रिंकु कुमार पुत्र जसवंत सिंह दो नंबर में दारू बेचता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने पर दबिश दी तो उसके पास अवैध शराब की आठ बोतलें पाई गईं। जो शराब पकड़ी गई है वह वीआरपी संतरा ब्रांड की बताई जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here