Home Punjab>Amritsar जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर आई अहम खबर

जालंधरः नगर निगम की वार्डबंदी को लेकर आई अहम खबर

0

जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले काफी समय से कोर्ट में सुनवाई हो रही हैं। दरअसल, शहरी कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने पंजाब सरकार द्वारा की गई नई वार्डबंदी को लेकर हाईकोर्ट में दायर की हुई। वहीं कोर्ट में सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। ऐसे में इस मामले को लेकर अब 4 अप्रैल को सुनवाई होनी है। कहा जा रहा है कि वार्डबंदी को लेकर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 4 अप्रैल की तारीख दे दी है।

ऐसे में अगर अगली सुनवाई में कोई फैसला आता है तो जालंधर निगम चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा जिसको लेकर विपक्ष के कांग्रेस से ज्यादा सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के निगम चुनाव लड़ने वाले नेता बीते 23 महीने से नजर लगाए बैठे हैं। ऐसे में हाई कोर्ट का फैसला तय करेगा कि जालंधर निगम का चुनाव कब होगा। अब ये चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद ही होगा। इससे खासकर जालंधर सिटी के चार हलके के सियासी गणित का फेरबदल बदलना भी निर्भर करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here