रोपड़, संदीपः लुधियाना में कुछ दिन पहले भगवान शिव मंदिर में शरारती अनसंरों द्वारा 14 मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया। इस मामले को लेकर बीते दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरी ओर इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके चलते आज रोपड़ में हिंदू संगठनों की ओर से इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया गया। इस मौक़े पर रोपड़ के स्थानीय बेला चौंक में इक्ठा होकर पंजाब सरकार एवम् लुधियाना प्रशासन के ख़िलाफ़ हिंदू संगठनों ने धरना दिया। इस मौके पर शिवसेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनौली भी विशेष तोर पर पहुंचे।
Home Punjab>Rupnagar पंजाबः 14 मूर्तियां अखंडित करने के मामले में हिंदू संगठनों में रोष, लगाया धरना, देखें वीडियो