Home Himachal लीडिंग फायरमैन करतार चंद फायर विभाग से  सेवानिवृत्त

लीडिंग फायरमैन करतार चंद फायर विभाग से  सेवानिवृत्त

0

 बंगाणा में बिदाई कार्यक्रम का आयोजन 

ऊना/सुशील पंडित :फायर विभाग के सब स्टेशन बंगाणा से लीडिंग फायरमैन करतार चंद गुरूवार को सेवानिवृत्त हो गए । उनके बिदाई पार्टी कार्यक्रम में  गृह रक्षा व फायर विभाग के कर्मचारियों व उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया । बंगाणा में आयोजित कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी मदन लाल ने सेवानिवृत हुए लीडिंग फायरमैन करतार चंद की सेवाओं को सराहनीय करार दिया ।

उन्होंने कहा कि इनका सेवाकाल बेहतरीन रहा है। लीडिंग फायरमैन कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम में आए पारिवारिक सदस्यों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया । फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान मुकेश जसवाल ने  लीडिंग फायरमैन करतार चंद की सेवाओं की सराहना की । व उनके खुशहाल भविष्य की कामना की । विदाई कार्यक्रम के बाद रिटायर हुए करतार सिंह के घर नादौन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सभी ने सेवा निवृत्ति पर बधाइयां दी। करतार चंद ने आयोजन के लिए सभी का थैंक्स किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here