Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः दिन दहाड़े SBI से लाखों की लूट, सुरक्षा गार्ड की राइफल भी लेकर हुए लुटेरे फरार, देखें वीडियो

पंजाबः दिन दहाड़े SBI से लाखों की लूट, सुरक्षा गार्ड की राइफल भी लेकर हुए लुटेरे फरार, देखें वीडियो

0

तरनतारनः कस्बा झब्बाल स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृतसर रोड शाखा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े लूट पिस्तौल के बल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बुलेट मोटरसाईकिल पर 2 हथियारबंद आए और बैंक के कर्मी से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूट करीब 8 लाख की हुई है। इस दौरान लुटेरे बैंक सुरक्षा गार्ड की राइफल भी साथ ले गए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस पार्टी के साथ एसएसपी अश्विनी कपूर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उक्त लुटेरे कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है और लूट की वास्तविक रकम के बारे में भी अभी कोई जानकारी दी है। पुलिस का दावा है कि लुटेरों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here