Home Punjab>Tarn Taran पंजाबः घर का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

पंजाबः घर का लेंटर गिरने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

0

पठानकोट/अनमोलः कस्बा नरोट जैमल सिंह में घर का लेंटर गिरने का मामला सामने आया है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि कस्बा नरोट जैमल सिंह के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले बोधराज के घर की छत गिर गई। घटना के दौरान परिवार कमरे से बाहर आकर अपने रोजाना के कामों में लगा हुआ था। जिस कारण घर के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए। फिलहाल पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस मौके पर पीड़ित बोधराज राज और उनकी पत्नी आशा देवी ने बताया कि छत गिरने से उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है। परंतु सारा घरेलू समान मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here