Home Sports फीफा वर्ल्ड कप विजेता इस खिलाडी पर लगा 4 साल का बैन 

फीफा वर्ल्ड कप विजेता इस खिलाडी पर लगा 4 साल का बैन 

0

Sports: फुटबॉल फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. फ्रांस टीम के स्टार फुटबॉलर पॉल पोग्बा डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं. इस कारण उन पर अब 4 साल के लिए प्रतिबंध लग गया है. 30 साल के पोग्बा के लिए यह एक बड़ा झटका है. इससे उनका फुटबॉल करियर भी खत्म होने की कगार पर आ सकता है.

बता दें कि फ्रांस की टीम ने 2018 में फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था. तब पॉल पोग्बा उस चैम्पियन टीम का हिस्सा थे. यह स्टार मिडफील्डर इटली के क्लब युवेंट्स के लिए खेलते हैं.
पोग्बा को इस सीजन की शुरुआत में डोपिंग (टेस्टोस्टेरोन -) के लिए पॉजिटीव पाया गया था.

इसके बाद सितंबर में इटली के नेशनल डोपिंग एजेंसी (NDO इटालिया) ने उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया था. इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल चुके पोग्बा ने 2 बार इंग्लिश लीग कप भी जीता है. साथ ही 2013 में अंडर-20 फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here