Home Punjab>Ludhiana पंजाबः घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 9 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाबः घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 9 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

लुधियानाः पुलिस ने कुछ दिन पहले घर मे घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कैश और हथियार भी बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए ज्वाइंट कमिश्नर जसकरन सिंह तेजा ने बताया कि लुधियाना के साहनेवाल पुलिस स्टेशन के तहत पहले इलाके में कुछ दिन पहले लुटेरों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इस दौरान लुटेरे घर की अलमारियां तोड़कर घर से कैश आदि लेकर फरार हो गए थे। ज्वाइंट सीपी ने बताया कि इस घटना को 10 लुटेरों ने अंजाम दिया था। जिसमें से आज 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डकैती में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लूटी गई नकदी बरामद कर ली गई है। इस घटना में अभी एक व्यक्ति फरार है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here