Home Punjab>Ludhiana पंजाब: 5 बार पार्षद रह चुके कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन

पंजाब: 5 बार पार्षद रह चुके कांग्रेस के सीनियर नेता का हुआ निधन

0

लुधियानाः कांग्रेस के पांचवी बार के पार्षद गुरमिंदर सिंह लाली का शनिवार की सुबह निधन हो गया। लाली खन्ना के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में खन्ना के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। लाली कांग्रेस के सीनियर नेता थे। वे खुद जहां पांचवी बार लगातार कांग्रेस के पार्षद बने थे। वहीं, उनकी पत्नी अंजनजीत कौर लगातार दूसरी बार पार्षद चुनाव जीती थी। लाली पिछली कांग्रेस सरकार में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट खन्ना के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वे खन्ना नगर कौंसिल के उप प्रधान भी रहे। लाली के आकस्मिक निधन से इलाके में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here