Home Punjab>Amritsar जालंधरः विवादों में घिरे M1 Hotel व Makkar Motors के मालिक बिट्टू मक्कड़

जालंधरः विवादों में घिरे M1 Hotel व Makkar Motors के मालिक बिट्टू मक्कड़

0

लड़कियों को निकाली गालियां, लिखित माफी से छुड़वाई जान

जालंधर, ENS: M1 होटल व मक्कड़ मोटर्स के मालिक बिट्टू मक्कड़ एक बार फिर से विवादों में घिरते हुए नजर आ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित सैलून में काम करने वाली लड़कियों के साथ बिट्टू मक्कड़ का विवाद हो गया। इस दौरान बिट्टू मक्कड़ को पता नहीं क्या हो गया कि वह बिना सोचे समझे सैलून में काम करने वाली लड़कियों से बदतमीजी करते हुए उन्हें गालियां निकालने लगे। जिसके बाद मामला काफी गरमा गया। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर पीड़ितो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर थाना 6 की पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही बिट्टू का भतीजा रामसिमरन सिंह (प्रिंस) मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाने में जुट गया। पता चला है कि काफी देर तक चले हंगामे के बाद प्रिंस ने लिखित में माफीनामा दिया। इस दौरान प्रिंस ने कहा कि उसके चाचा का स्वास्थ्य ठीक नहीं, उनका दिमागी इलाज चल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here