Home Himachal हीरानगर में शोभा यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा शुरू

हीरानगर में शोभा यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा शुरू

0
9 मार्च तक चलेगा धार्मिक समागम
ऊना/ सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के गांव हीरा नगर दुलेहड के शिव मंदिर से श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में शनिवार को कलश शोभा यात्रा का अयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भागवताचार्य वृंदावन की कृष्णा भारद्वाज समेत श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मातृ भूमि सेवा संघ स्थानीय गांव वासियों के सहयोग से गांव हीरा नगर के शिव मंदिर में से 9 मार्च तक साप्ताहिक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा रोजाना समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। 9 मार्च को विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। सेवकों ने सभी से कथा का पुण्य लाभ उठाने का निमंत्रण दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here