ऊना/ सुशील पंडित : जिले में अज्ञात वाहनों की टक्कर से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। नए हिट एंड रन कानून का कोई भी डर समाज में दिखाई नहीं दे रहा। अम्ब के दिलवां का एक व्यक्ति ऐसे ही एक वाहन की चपेट में आकर इस दुनिया से चला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलवां गांव के सुरजीत कुमार पुत्र चरण दास ने अम्ब थाने में दी शिकायत में कहा है कि उसके चचेरे भाई को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। टक्कर मारने वाला मौके से फरार हो गया था जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अम्ब पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए और 279 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।