Home Himachal कुटलैहड़ युवा कांग्रेस ने विधायक का पुतला जलाया

कुटलैहड़ युवा कांग्रेस ने विधायक का पुतला जलाया

0
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोटला कलां में विधायक देवेंद्र भुट्टो का पुतला जलाया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हराने और भाजपा को जिताने में भूमिका निभाने पर पार्टी ने 6 विधायकों को सदन से अयोग्य घोषित करवा दिया था। बागी विधायकों के चलते सुक्खू सरकार पर भी संकट मंडराने लग गया था। इसी के विरोध में अपना आक्रोश निकालने के लिए युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष बैंस की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने सभी छह विधायकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पार्टी के गद्दार करार दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here