Home Himachal निष्कासित विधायकों के पक्ष में आए वीरेंद्र कंवर

निष्कासित विधायकों के पक्ष में आए वीरेंद्र कंवर

0

ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ से भाजपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर विधानसभा से निष्कासित 6 कांग्रेसी विधायकों के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने शनिवार को बयान जारी करते हुए कहा कि सुखविंदर सुक्खू द्वारा अपने ही पूर्व साथी विधायकों को काला नाग कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के विरुद्ध ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार हिमाचल की जनता का विश्वास खो चुकी है। इस समय राज्य की सरकार असंवैधानिक रूप से चलाई जा रही है। भाजपा के 15 विधायकों को गैरकानूनी ढंग से बजट सत्र से निलंबित करना सुक्खू सरकार की एक अलोकतांत्रिक कार्रवाई है। राज्य की कानून व्यवस्था भी अब चरमरा चुकी है। राज्य के हालात बताते हैं कि सुक्खू सरकार को अब एक पल भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here